दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी, वित्त विभाग ने इसकी प्रक्रिया कर दी शुरू
देहरादून : कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस मिलेगा। वित्त विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य में लगभग 1.40 लाख कर्मचारी इस दायरे में आएंगे। राज्य सरकार कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर बोनस के रूप में 7000 रुपये देती है। 4800 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलता है। चूंकि, नवंबर माह के दूसरे हफ्ते दिवाली का पर्व है। ऐसे में कर्मचारी भी बोनस के इंतजार में हैं।
वित्त विभाग के सूत्रों ने बताया कि कर्मचारियों को बोनस का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नवंबर के पहले हफ्ते तक इसका भुगतान होने की उम्मीद है। राज्य सरकार पर बोनस के रूप में लगभग 100 करोड़ का वित्तीय बोझ पड़ेगा। कर्मचारियों ने चार फीसदी महंगाई भत्ते के लिए भी सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
दरअसल, केंद्र सरकार जुलाई से दिसंबर माह तक चार फीसदी महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों को इसी माह दे चुका है। अब कर्मचारियों ने भी मांग उठानी शुरू कर दी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट और उत्तरांचल मिनिस्टीरियल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में दिवाली से पहले महंगाई भत्ता देने की मांग की गई है।
More Stories
स्वच्छ भारत अभियान: अल्मोड़ा में एक माह तक चलेगा सफाई पखवाड़ा, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी
जनपद अल्मोड़ा को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श बनाने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने एक बड़ा निर्णय लिया है।...
हर्रावाला रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार: मुख्य सचिव ने रेलवे से मांगा मास्टर प्लान, बदलेगी स्टेशन की सूरत।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तर रेलवे मुरादाबाद की मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्रीमती विनीता...
क्या लीज की आड़ में हुआ खेल? देहरादून वन प्रभाग की आर्केडिया बीट में हेस्को (HESCO) के ‘अवैध’ विस्तार की गूँज।
हिमालयी पर्यावरण संरक्षण के लिए 'पद्म भूषण' और 'पद्म श्री' जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजे गए डॉ. अनिल प्रकाश...
एक्सपोज्ड: उत्तराखंड के सांसदों की प्राथमिकताओं पर उठे सवाल, RTI ने खोली विकास की पोल।
उत्तराखंड की जनता ने जिन सांसदों को विकास की उम्मीदों के साथ संसद भेजा, वही सांसद अब अपने ही राज्य...
‘जूते की धमकी’ वाले बयान पर घिरे BJP विधायक भरत चौधरी, पार्टी नेतृत्व पर बढ़ा दबाव
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान यह साफ दर्शाते हैं कि कुछ जनप्रतिनिधि अपनी संवैधानिक...
उर्मिला सनावर का बड़ा दावा- ‘मेरे घर में हुई चोरी के पीछे दुष्यंत गौतम का हाथ, सुरेश राठौड़ ने खोला राज’।
उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर आंतरिक कलह और आरोपों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा से...

Average Rating