बंगाल में खूनी संघर्ष पर बीजेपी-टीएमसी में जंग

Read Time:4 Minute, 37 Second

पश्चिम बंगाल रे बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या के बाद हुई हिंसा को लेकर अब केंद्र सरकार भी एक्शन मूड में है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता सरकार से जल्द से जल्द एक विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है। वहीं बीजेपी ने पूरे मामले को लेकर चार सांसद व पार्टी प्रवक्ता भारती घोष की पांच सदस्यी कमेटी का गठन किया है।

हिंसा में आठ लोगों को जिंदा जलाने की घटना पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दुख व्यक्त करते हुए जंगलराज से ममता सरकार के कार्यकाल की तुलना की है। वहीं राज्य सरकार पर लग रहे आरोपों से बौखलाई ममता बनर्जी ने पूरे घटनाक्रम को किसी बड़ी साजिश का हिस्सा बताया है।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या के बाद बीती रात हिंसा भड़क गई। भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग के हवाले कर दिया। एक ही घर से सात लोगों के शव बरामद किए गए हैं। हिंसा की वजह से से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीरभूम हिंसा मामले के लिए राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े अपराधियों को जिम्मेदार ठहराया और इस पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की। पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे हस्तक्षेप की मांग की।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस घटना की निंदा करते हुए एक ट्वीट में कहा कि वह निर्दोष लोगों की मौत से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह घटना साबित करती है कि ममता सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। मैं इस घटना की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं।’’

रामपुरहाट में आठ लोगों की मौत की घटना को भयावह करार देते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि यह इस बात का संकेत है कि राज्य ‘हिंसा एवं अराजकता’ की संस्कृति की गिरफ्त में है। इसके साथ ही राज्य के मुख्य सचिव से शीघ्र ही इसके संबंध में जानकारियां मांगी है। राज्यपाल ने कहा कि यह घटना राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का संकेत है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीरभूम जिले में आग लगने से आठ लोगों की मौत के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह से मुलाकात की और इस मामले में उनसे हस्तक्षेप करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की। मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और इस घटना के मद्देनजर आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस घटना को लेकर जल्द से जल्द विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *