कांवड़ मेला यात्रा के अंतिम सोपान में डाक कांवड़ यात्रियों की वापसी का क्रम हुआ तेज

Read Time:2 Minute, 39 Second

हरिद्वार : कांवड़ मेला यात्रा के अंतिम सोपान में डाक कांवड़ यात्रियों की वापसी का क्रम तेज हो गया है। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर डाक कावड़ यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है । प्रशासन उन्हें जल्द से जल्द हरिद्वार से निकाल रहा है। अपने गंतव्य पर समय से पहुंचने को कांवड़ यात्री भी तेजी मचाए हैं। गुरुवार पूरी रात हाईवे पर कांवड़ तीर्थ यात्री की भारी भीड़ उमड़ी रही, शुक्रवार की सुबह के समय भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यही नजारा रहा। वहीं अब रुड़की से लक्सर जाना मुश्किल हो गया है। पुलिस विभाग की ओर से डाक कांवड़ियों के वाहनों को लक्सर होकर भेजा जा रहा है। लेकिन रास्ते में पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं किया गया है। जिसकी वजह से बीच-बीच में ट्रैफिक जाम हो जा रहा है।

अब दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों की ओर से बड़ी संख्या में डाक कांवड़ यात्रियों के वाहन आना शुरू हो गए हैं। किसी पर 36 घंटे में हरिद्वार से जोधपुर का बैनर टंगा हैं तो किसी पर तीस घंटे का। मंगलौर बाईपास से लेकर रुड़की शहर के बीच से डाक कांवड़ यात्रियों के वाहन जा रहे हैं, हालांकि कुछ डाक कांवड़ यात्री अब हरिद्वार से वापसी भी कर रहे हैं। कांव़ड यात्रा का अंतिम चरण चल रहा है।

अब पैदल कांवड़ यात्री अब कम दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इनके जगह अब डाक कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ने जा रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कांवड़ यात्री अपने वाहनों को लेकर हरिद्वार की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
इसमें दोपहिया वाहनों की संख्या भी काफी अधिक है। वहीं पुलिस अधिकारियों की ओर से अधिकांश पुलिस बल को मंगलौर बाईपास एवं रुड़की में राज्य राजमार्ग पर उनकी तैनाती कर दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *