देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य के विभिन्न शहरों में नवीन टाउनशिप विकसित किए जाने के सबंध में बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर बनाने की कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में मैदानी क्षेत्रों में 05 व पर्वतीय क्षेत्रों में 03 टाउनशिप विकसित किए जाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जाएं। गढ़वाल व कुमाऊँ क्षेत्र में एक-एक हिल स्टेशन विकसित किए जाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए। बैठक में शहरी विकास मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल , मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन पाण्डेय, वी. षणमुगम, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी उपस्थित थे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation चंद्रयान तीन की सफलता की कामना के लिए ऋषिकेश में महिलाओं द्वारा की गई पूजन-अर्चना कांवड़ मेला यात्रा के अंतिम सोपान में डाक कांवड़ यात्रियों की वापसी का क्रम हुआ तेज