जी-20 सम्मेलन के विदेशी अतिथि उठाएंगे कॉर्बेट पार्क में सफारी का भरपूर आनंद
ढिकुली में जी-20 सम्मेलन के लिए 28 से 30 मार्च तक भारतीयों के साथ ही 20 देशों के डेलीगेट्स भी पहुंच रहे हैं। 30 मार्च को डेलीगेट्स ने कॉर्बेट पार्क के बिजरानी पर्यटन जोन में सफारी करनी है। वहीं कॉर्बेट पार्क में जी-20 सम्मेलन को लेकर सफारी के लिए अतिथियों की सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम हैं। सफारी में अतिथियों के साथ केवल सशस्त्र कार्बेट के तेजतर्रार फॉरेस्टर व फॉरेस्ट गार्ड्स सुरक्षा में रहेंगे। जिप्सी चालकों व गाइड्स का भी सत्यापन पुलिस ने कर लिया। विभाग भी अपनी ओर से चालक व गाइड को आइडी जारी करेगा।
30 जिप्सियों को सफारी के लिए रखा गया है। इन जिप्सियों की भी पूरी तकनीकी जांच हो चुकी है, जो चालक व गाइड डेलीगेट्स को सफारी कराएंगे उनकी भी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लेकर पुलिस ने पूरी जांच कर ली है। कॉर्बेट प्रशासन भी जिप्सी चालकों व गाइड्स को अपनी ओर से आइडी देगा ताकि सुरक्षा में किसी तरह की कोई कमी न रहे। कॉर्बेट पार्क के वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि नियमानुसार कार्बेट में किसी तरह का अग्नेय शस्त्र ले जाना प्रतिबंधित है। ऐसे में अतिथियों के साथ लगे बाहरी सुरक्षा कर्मी नहीं जाएंगे। कार्बेट के फारेस्टर व फारेस्ट गार्ड्स की सुरक्षा में अतिथियों को सफारी कराई जाएगी।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating