अपर मुख्य सचिव ने कहा यात्रा मार्गों पर बढ़ाई जाए बैंक और एटीएम की संख्या
अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 84वीं बैठक आयोजित की गई। एसएलबीसी की बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों पर आगामी वित्तीय वर्ष में नई बैंक शाखा खोलने हेतु लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने तक केदारनाथ और यमुनोत्री में एटीएम और मोबाइल एटीएम को स्थापित करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बैंक व ज़िला प्रशासन के सहयोग से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजन ( PMJJBY ), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ( PMSBY ) और अटल पेंशन योजना ( APY ) का व्यापक प्रचार प्रसार कर जिला स्तरीय बैठकों में स्थाई एजेंडा में शामिल करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने बागेश्वर, चम्पावत, रुद्रप्रयाग में जिला सहकारिता बैंक की स्थापना में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए आवश्यक सुझाव शासन को भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रदेश में ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने ,प्रभावी कदम उठाने हेतु राज्य में एसएलबीसी की उपसमिति का गठन करने के लिए कहा। इसके साथ ही प्रदेश में विभिन्न योजनाओं हेतु लोन आवेदनों की स्वीकृति अधिक से अधिक बढ़ाने हेतु भी उपसमिति के गठन के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त नाबार्ड के ज़रिए विकास खंड स्तर पर रूरल हाट बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कुल 18 बिंदुओं चर्चा में शामिल किया गया था।

बैठक में सचिव कृषि बी वी आर सी पुरूषोतम, अपर अपर सचिव ग्राम्य विकास डॉ. आनंद स्वरूप, अपर सचिव पर्यटन डॉ. पूजा गर्ब्याल, क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई लता विश्वनाथन, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड विनोद कुमार बिष्ट समेत शासन के वरिष्ठ अधिकारी व बैंक अधिकारी उपस्थित रहे ।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating