विस अध्यक्ष की अध्यक्षता में बजट सत्र के लिए भराड़ीसैंण में आज होगी कार्यमंत्रणा समिति की बैठक
आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में बजट सत्र के लिए कार्यमंत्रणा की बैठक होगी। बजट सत्र शुरू होने से पहले 12 मार्च को विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी जिसमें सदन संचालन के लिए एजेंडा तय किया जाएगा। इसके अलावा सदन को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए सर्वदलीय बैठक होगी।
बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा के मोहम्मद शहजाद मौजूद रहेंगे। सत्र के पहले दिन 13 मार्च को सदन में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। विस अध्यक्ष ने कार्यमंत्रणा के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें सदन को सुचारू रूप से संचालन के लिए दलीय नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी।
स्पीकर ने कहा कि सदन को व्यवस्थित ढंग से चलाने में सभी दलों का सहयोग जरूरी है। इसके साथ ही सदन में सभी सदस्यों को जनहित के मुद्दों को उठाने का अधिकार है लेकिन सदन की गरिमा और मर्यादा का पालन होना चाहिए।
More Stories
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...
भारी बारिश से उत्तराखंड में बिगड़े हालात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में मूसलाधार...
NHAI अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग...
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...

Average Rating