अंबेडकरनगर में विकास का नया अध्याय, मुख्यमंत्री योगी करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण

Read Time:2 Minute, 59 Second

अंबेडकरनगर:-  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अंबेडकरनगर जिले के दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम आलापुर तहसील के विकासखंड रामनगर स्थित पूर्वांचल के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल गोविंद साहब में प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के टांडा, आलापुर और जलालपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 706.81 करोड़ रुपये की लागत वाली 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सड़क, पेयजल, बिजली, पर्यटन, लोक निर्माण, कौशल विकास समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं का शुभारंभ होगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार टांडा विधानसभा में 69 परियोजनाओं पर 217.69 करोड़ रुपये, आलापुर विधानसभा में 75 परियोजनाओं पर 312.18 करोड़ रुपये और जलालपुर विधानसभा में 50 परियोजनाओं पर 176.93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें 36 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जिनकी लागत 145.98 करोड़ रुपये है, जबकि 158 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा, जिनकी कुल लागत 560.83 करोड़ रुपये है।

इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और लोगों को बेहतर सड़क, स्वच्छ पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा अन्य नागरिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, चिकित्सा, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा चुकी है। सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *