भाजपा कार्यसमिति ने जोशीमठ आपदा पर की चर्चा, प्रदेश महामंत्री ने कहा समस्या गंभीर
देहरादून:- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा की गंभीरता और सरकार को दिए जाने वाले सुझाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी की ओर से आपदा से हुए नुकसान एवं राहत कार्यों को देखने गई पार्टी की 14 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट पेश की गई।
प्रदेश महामंत्री कोठारी ने बताया, जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या गंभीर है, जिससे प्रभावित लोगों को काफी आर्थिक हानि हुई है। सीएम पुष्कर धामी के निर्देशों पर प्रशासनिक स्तर से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने से प्रभावित पक्ष संतुष्ट हैं। उन्होंने समस्या के मूल कारणों पर विशेषज्ञ समूह की रिपोर्ट आने के बाद प्रभावित लोगों को राहत व पुनर्वास को लेकर समिति के सुझावों को प्रस्तुत किया।
इस पर सोमवार को होने वाली कार्यसमिति की बैठक में विस्तार से चर्चा होगी। बताया, संगठन की तरफ से जोशीमठ में चार सदस्यीय आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रत्येक वार्ड में तीन-तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रही है। बताया, समिति की रिपोर्ट को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, केंद्र व राज्य सरकार को भी भेजा गया है।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating