देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत प्राधिकरण की टीम ने देहरादून में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया और एक निर्माण को सील किया।

कैलाशपुर रोड पर चार बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की टीम ने कैलाशपुर रोड के मेहुवाला माफी क्षेत्र में करीब चार बीघा जमीन पर बिना प्राधिकरण की मंजूरी के विकसित की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के मुताबिक यहां बिना स्वीकृति के भूमि को प्लॉट के रूप में विकसित किया जा रहा था।
गलोगी धार में अवैध निर्माण सील
इसी अभियान के दौरान मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग स्थित गलोगी धार क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। यहां बिना जरूरी अनुमति के किए जा रहे निर्माण को एमडीडीए की टीम ने सील कर दिया।
शिमला बाईपास पर 10 से 15 बीघा प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
तीसरी कार्रवाई शिमला बाईपास रोड स्थित कारवारी ग्रांट नहर वाली रोड पर की गई। यहां करीब 10 से 15 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र या जरूरी अनुमति के प्लाटिंग और निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...
हल्द्वानी में कांग्रेस का हंगामा, पुलिस पर सरकार के एजेंट की तरह काम करने का आरोप
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम से पहले प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस प्रदेश...
नकली डेयरी पर उत्तराखंड FDA की बड़ी कार्रवाई, सैंपलिंग से लाइसेंस रद्द करने तक होगी कार्रवाई
देहरादून: उत्तराखंड में नकली और गैर-दुग्ध डेयरी उत्पादों के कारोबार पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ा फैसला...
साइबर ठगी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की रणनीति सफल, PMO समीक्षा में बेहतर प्रदर्शन
देहरादून:- साइबर ठगी के मामलों में कुछ मिनट की देरी भी पीड़ित को लाखों रुपये का नुकसान करा सकती है।...

Average Rating