उत्तराखंड के किसानों के लिए अच्छी खबर
कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि शीतकाल में बड़े स्तर पर विभिन्न फल पौधों के रोपण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उद्यान विभाग की मिशन एप्पल योजना के बजट में बढ़ोतरी कर सेब बागानों की स्थापना के लिए किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।

इसके अलावा उद्यान विभाग, उद्योग विभाग व सहकारिता के सामंजस्य से सीएसआर निधि के तहत भी सेब के 500 बगीचों की स्थापना की जाएगी। उद्यान विभाग की सेब मिशन, मुख्यमंत्री कृषि विकास के तहत चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत जिले में कीवी उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि सेब बगीचे स्थापित करने के लिए विभाग की स्वीकृति के बाद किसान उच्च गुणवत्ता युक्त प्रजाति के पौधे पंजीकृत फर्मों व नर्सरियों से खरीदने के लिए स्वतंत्र है। इसके अलावा सेब बगीचा लगाने से पहले त्रिपक्षीय समझौता किया जाएगा। इसमें किसान, विभाग और पंजीकृत फर्मों के हस्ताक्षर होंगे। किसानों को फलदार पौधे बिक्री करने वाले फर्मों व नर्सरियों की ओर से तीन साल तक गारंटी दी जाएगी। यदि पौधों की गुणवत्ता घटिया पाई जाती है तो इस पर फर्म व नर्सरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating