हीथ्रो एयरपोर्ट पर बिजली संकट, पावर सबस्टेशन में आग के बाद आधी रात तक बंद
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को एक बड़े बिजली संकट के कारण आज पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि पास के एक इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। जिस वजह से एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद कर दी गई हैं। एयरपोर्ट ने एलान करते हुए कहा, ‘एयरपोर्ट को बिजली आपूर्ति करने वाले एक इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में आग लगने के कारण, हीथ्रो में बिजली की भारी कमी हो रही है। बता दें कि पश्चिमी लंदन के हजारों घरों में बिजली चली गई है।
लंदन फायर ब्रिगेड भी हादसे के बाद तुरंत एक्शन में आ गया है। फायर ब्रिगेड ने कहा, उसने 10 दमकल गाड़ियां और करीब 70 अग्निशमन कर्मी तैनात किए हैं और 200 मीटर के दायरे में घेराबंदी। स्थानीय निवासियों – सबस्टेशन लंदन के हिलिंगडन बरो के हेस में है को धुएं के कारण अंदर रहने और दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने के लिए कहा गया है। शुक्रवार सुबह (भारतीय समयानुसार) एक एक्स पोस्ट में एयरपोर्ट ने यात्रियों को यात्रा न करने और अधिक जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी। एयरपोर्ट ने कहा, ‘हमारे यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हीथ्रो 21 मार्च की रात 11.59 बजे तक बंद रहेगा।’ हीथ्रो एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट की यात्रा न करें और अपनी उड़ानों से संबंधित जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें। एयरपोर्ट प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द सेवाएं बहाल करने का प्रयास कर रहा है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के अनुसार, कई उड़ानों का मार्ग डायवर्ट किया जा चुका है।
More Stories
गैस कटर और भारी मशीनों से काटकर निकाले जा रहे यात्री; स्पेन रेल हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका।
यूरोपीय देश स्पेन से रविवार को एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। कोर्डोबा प्रांत...
ईरान में जल रहा है विद्रोह का लावा, सुरक्षाबलों के जनाजे के बीच अमेरिका को दी गई खौफनाक धमकी।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जुबानी जंग अब जानलेवा धमकी तक पहुँच गई है। ईरान में जारी हिंसक...
क्या ईरान पर हमला करेगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप के कड़े तेवर और बढ़ते तनाव से दुनिया में हलचल।
तेहरान/नई दिल्ली, 15 जनवरी 2026: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने अब हिंसक रूप ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों...
WWE के विंस मैकमोहन पर लगे गंभीर आरोप, विवादों के बीच कंपनी के शेयर बेचने लगे
WWE के पूर्व चेयरमैन विंस मैकमोहन ने बेचे 250 मिलियन डॉलर के टीकेओ स्टॉक्स, नए एंटरटेनमेंट बिज़नेस की तैयारी WWE...
ग्रीस और तुर्किये में भूकंप से हाहाकार, 6.2 तीव्रता के झटके; तुर्की में तबाही की चेतावनी
एथेंस/अंकारा: ग्रीस के डोडेकेनीज द्वीप समूह में मंगलवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल...
आग का कहर जारी: कनाडा में हजारों लोगों को निकाला गया, हवा हुई जहरीली
कनाडा के तीन प्रांतों में जंगल की आग ने गंभीर रूप ले लिया है। आग की भयावहता को देखते हुए...

Average Rating