सचिव स्वास्थ्य ने 4 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस किया जारी
देहरादून: देहरादून उत्तराखंड के सचिव स्वास्थ्य डॉक्टर आर. राजेश कुमार ने चार जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुये अल्टीमेटम भी दे दिया है। देहरादून, उत्तरकाशी, पौडी, रूद्रप्रयाग जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के उच्चीकरण का काम किया जाना है।
आगामी 23 दिसंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा रोजगार मेले के आयोजन में शिरकत कर इन वैलनेस सेंटर में नियुक्ति पाने वालों की कोई जानकारी अभी तक शासन स्तर पर प्राप्त नहीं हो सकी है जबकि रोजगार मेले में 19 युवाओं को इस स्थान पर तैनाती के संबंध में मुख्यमंत्री स्तर से नियुक्ति पत्र दिया जाना है।
इसके साथ साथ सीएमओ स्तर से पूरी इस महत्वाकांक्षी योजना में बेहद लापरवाही बरती जा रही है। सचिव स्वास्थ्य के मुताबिक कार्यक्रम में कोई चूक या लापरवाही होने की दिशा में सीएमओ जिम्मेदार होगें इसके साथ-साथ भविष्य में इन सीएमओ को बैड इंट्री देने की भी तैयारी हो रही है।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating