आप पार्टी के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा आप पार्षद जीतकर आते हैं तो नगर निगम को मॉडल के रूप में किया जाएगा विकसित
धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष सुशील सैनी के नेतृत्व में आज प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट की अगुवाई में सैकड़ों लोगों को पार्टी ज्वाइन कर कार्यकारिणी में स्थान दिया गया, आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए धर्मपुर विधानसभा को और मजबूती मिले इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए।
जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि आज प्रदेश के जो हालात हैं और नगर निगम के अंदर जो स्कूलों की हालत है जगह-जगह कूड़े का ढेर गली मोहल्लों में व्याप्त है अगर नगर निगम में आम आदमी पार्टी के पार्षद जीतकर आते हैं तो नगर निगम को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई ,महिलाओं की असुरक्षा से जूझ रहा है और सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने चहेतों को बचाने के लिए लीपापोती करने पर लगी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आर पी रतूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, प्रदेश सचिव अशोक सेमवाल , इकबाल राव, सुशील सैनी, सतीश शर्मा, आदि मौजूद रहे।
More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...

Average Rating