होटल मालिक की आत्महत्या से उत्तराखंड के IPS का कनेक्शन

Read Time:1 Minute, 36 Second

दिल्ली में होटल मालिक की आत्महत्या से उत्तराखंड के एक आईपीएस अधिकारी का नाम जुड़ा है। इससे उत्तराखंड पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा दिल्ली पुलिस को पत्र भेजा गया है। पुलिस इस आईपीएस अधिकारी का नाम उजागर करना चाहती है ताकि उसके खिलाफ यहां भी जांच कराई जा सके। पीएचक्यू प्रवक्ता और एडीजी वी मुरुगेशन का कहना है कि इस मामले की दिल्ली पुलिस तह तक जांच करें। ताकि उस अधिकारी का नाम उजागर हो सके जिसके सरेआम चर्चे हो रहे हैं।

गौरतलब है कि 22 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल गांव के सामने एक मकान में होटल मालिक ने आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें पार्टनरशिप के विवाद का जिक्र था। लिखा था कि इस होटल में उत्तराखंड के आईपीएस का हिस्सा है। वह अपने हिस्से की रकम मांग रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए सुसाइड नोट सील कर दिया था। अब उत्तराखंड कैडर के इस अधिकारी की चर्चा सरकारी महकमे से लेकर शासन तक में आम हो गई हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *