शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने आदेश किया जारी, उत्तराखंड में 16 खंड शिक्षा अधिकारी बने उप निदेशक
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में 16 खंड शिक्षा अधिकारी एवं समकक्ष पदों पर कार्यरत अधिकारियों को पदोन्नत कर विभाग का उप निदेशक बनाया गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों के तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
उप निदेशक के पद पर पदोन्नित अधिकारियों के नाम
शिक्षा सचिव के मुताबिक जिन अधिकारियों के बीईओ से उप निदेशक के पद पर पदोन्नति की गई है। उसमें शिव प्रसाद सेमवाल, रमेश चंद्र पुरोहित, प्रदीप कुमार, आशुतोष भंडारी, धर्म सिंह, राय सिंह रावत, उमा पंवार, हेमलता भट्ट, अत्रेश सयाना, अशोक कुमार गुंसाई, राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल, कमला बड़वाल, हरक राम कोहली, दलेल सिंह, नागेंद्र बर्त्वाल एवं राजवीर सिंह सविता शामिल है। आदेश में कहा गया है कि सेवा संवर्ग में वरिष्ठता आदि के संबंध में यदि न्यायालय में कोई रिट याचिका विचाराधीन हो तो संबंधित की पदोन्नति रिट याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन होगी।
वहीं कुछ पदों पर पदोन्नति अभी लटकी है, शिक्षा विभाग में अपर निदेशक के दो पद पिछले काफी समय से खाली हैं। इसके अलावा संयुक्त निदेशक सहित कुछ अन्य पद भी खाली हैं। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक अधिकारियों के खाली पदों पर विभाग की ओर से पदोन्नति की जा रही है। अन्य पदों पर भी जल्द पदोन्नति की जाएगी।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating