युवक की अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे तीन छात्र ब्लैकमेल, यूपीईएस से किया सस्पेंड
प्रेमनगर के बिधौली स्थित स्टेंजा लिविंग हॉस्टल में युवक का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तीन छात्रों को यूपीईएस से सस्पेंड कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि तीनों अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं।
यूपीईएस के रजिस्ट्रार मनीष मदान ने बताया कि ये मामला जानकारी में आते ही तीनों छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनके खिलाफ विवि की अनुशासनात्मक कमेटी ने जांच भी शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे इनके निष्कासन की कार्रवाई की जा सकती है। विवि में इस तरह की घटनाओं को लेकर जीरो टालरेंस है, दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने बताया कि विवि पुलिस जांच में भी पूरा सहयोग कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में आकर्ष गुप्ता (बीबीए प्रथम वर्ष) निवासी पटना, बिहार, जेरमी मलिक (बीबीए द्वितीय वर्ष) निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल और सैमंजय अंटोनी (बीबीए द्वितीय वर्ष) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating