मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की 16वीं बोर्ड बैठक ली
प्रदेश के आवास विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा विधानसभा स्थित सभाकक्ष में उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की 16वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की गई।
मंत्री ने नये शहरों की स्थापना के संदर्भ में कहा कि सरकार जिलों तथा प्राधिकरण से सामंजस्य स्थापित करते हुए इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप में 22 नये स्थानों को शहर के रूप में विकसित करने हेतु चिन्हित किया गया है जिनमें 12 गढ़वाल मंडल तथा 10 कुमाऊं मंडल में प्रस्तावित हैं।
मंत्री ने कहा कि नये टाउनशिप के निर्माण से शहरों पर बढ़ रहे जनसंख्या दबाव, यातायात आदि की समस्याओं के निराकरण में सहायता मिल सकेगी इसके लिए देहरादून में भी 04 टाउनशिप का निर्माण प्रस्तावित है। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के वार्षिक बजट का भी अनुमोदन किया गया है।
मंत्री ने प्राधिकरणों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए लिपिक वर्गीय कर्मचारी नियमावली और व्यक्तिक सहायक संवर्गीय कर्मचारी नियमावली को अंगीकृत करते हुए तद्नुसार रिक्त पदों पर भर्ती हेतु कार्यवाही करने के लिए अधियाचन भेजने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये।
More Stories
Nainital News: खुर्पाताल के पास खाई में गिरी पर्यटकों की थार, पांच लोग घायल
नैनीताल:- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर खुर्पाताल के पास पर्यटकों...
लोक भवन में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
देहरादून: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने शनिवार को लोक भवन...
CM Dhami Independence Day Speech: युवाओं, किसानों और सैनिक परिवारों के लिए कई बड़ी घोषणाएं
देहरादून: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया...
चमोली टनल हादसा: मृतकों की संख्या 8 हुई, दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी
चमोली: उत्तराखंड के चमोली में 13 अगस्त को आई आपदा के बाद टनल में फंसे श्रमिकों को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन...
80वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम, हरक सिंह रावत ने शहीदों को किया नमन
देहरादून:- देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और...
मुख्य सचिव बोले- ‘फाइल डिस्पोजल’ से आगे बढ़कर प्रशासन को ‘आउटकम डिलीवरी’ पर करना होगा फोकस
देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रदेशवासियों,...

Average Rating