मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से ‘बीजेपी मीडिया टीम’ ने की मुलाकात, सरकार के कामकाज एवं योजनाओं के बारे में हुई चर्चा
राज्य स्थापना के 22वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाया जा रहा है। इस उल्लास के पावन अवसर पर बीजेपी की मीडिया टीम के सदस्यों ने भी सीएम पुष्कर धामी से मुलाकात करके शुभकामनाएं दीं। गुरुवार देर शाम को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय पहुंचकर बीजेपी मीडिया टीम ने शिष्टाचार भेंट की और बैठक करके सीएम से चर्चा की। सरकार के कामकाज एवं योजनाओं को जनता तक पहुंचाने जैसे बिंदुओं पर सामान्य चर्चा भी हुई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब सरकार की योजनाओं और निर्णयों के हर पहलू से बीजेपी की मीडिया टीम को अवगत कराया जाएगा, ताकि मीडिया टीम के सदस्य मीडिया में और विपक्ष के सवालों का जवाब पुख्ता और प्रभावी तरीके से दे सकें। बताया जा रहा है कि इसके लिए जल्दी ही सरकार और मीडिया टीम के कोर्डिनेशन के लिए 2 लोगों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। मुख्यमंत्री धामी ने बीजेपी मीडिया टीम की सरकार के साथ 15-20 दिन में एक मीटिंग लगातार होने की इच्छा भी जताई है, इसको लेकर शेड्यूल भी तैयार किया जाएगा।
सीएम से मुलाकात में बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, संपर्क विभाग प्रमुख राजीव तलवार, सह-मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेश जोशी, मधु भट्ट, वीरेंद्र बिष्ट, बिपिन कैंतुरा, विधायक खजान दास सहित कई प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट शामिल थे। सभी ने मुख्यमंत्री को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी बीजेपी मीडिया टीम के सदस्यों का अभिवादन करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं हैं।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating