त्यूनी थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा, चालक समेत दो की मौत

Read Time:1 Minute, 23 Second

आज सुबह त्यूनी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं प्लासू के पास एक पिकअप वाहन करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई है। यह घटना सुबह की करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है, स्थानीय लोगों ने पुलिस को वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला।

थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक सुलेमान(उम्र 50 वर्ष) पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूनी और सुनील चौहान(उम्र 35 वर्ष) पुत्र केशर सिंह चौहान निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। शवों को राजकीय अस्पताल त्यूनी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *