कोटद्वार में धूमधाम से मनाया गया हिन्दू नववर्ष, भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित
हिंदू नवसंवत्सर एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर कोटद्वार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नव वर्ष के शुभारंभ पर विधानसभा अध्यक्ष ने महिलाओं के सम्मान एवं प्रदेश हित में सभी को अपना योगदान देने के लिए आव्हान किया। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। नया संवत्सर 2079 के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा उत्तराखंड के इतिहास में महिलाओं का सम्मान करते हुए ऋतु खंडूडी भूषण को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विक्रम संवत 2079 सबके जीवन में नया उत्साह और नई उमंग लेकर आए। लोक जीवन में उल्लास भरने वाले ये उत्सव हमें सांस्कृतिक और सामाजिक एकता के सूत्र में पिरोते हैं।
उन्होंने कहा मेरी कामना है कि ये त्योहार सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं।’यह नव संवत्सर सबके लिए मंगलमय हो और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली व आरोग्यता लाये। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आध्यात्मिक जागरण व शक्ति की उपासना के महानुष्ठान ‘नवरात्रि’ के पावन पर्व की समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ। माँ भगवती सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाये रखें।
More Stories
उत्तरकाशी में बारिश बनी मुसीबत, उडरी गांव में भूस्खलन से बढ़ा खतरा
उत्तरकाशी:- उत्तरकाशी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच उडरी गांव में भारी भूस्खलन की घटना सामने आई है।...
पर्यटन का दायरा बढ़ाने की तैयारी, विराट-अनुष्का के जरिए विंटर टूरिज्म को मिलेगा बूस्ट
देहरादून:- उत्तराखंड में पर्यटन को सालभर बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार अब विंटर टूरिज्म पर खास जोर दे...
गलोगीधार के पास टेंपो ट्रैवलर हादसा, ब्रेक फेल होने पर चालक ने ऐसे बचाई यात्रियों की जान
मसूरी:- उत्तराखंड के मसूरी में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा होने से उस समय टल गया, जब गलोगीधार के पास...
उत्तराखंड में शुद्धिकरण विवाद पर सियासी संग्राम, BJP 7 सितंबर को करेगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
देहरादून/हल्द्वानी:- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के दौरान जनसभा स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर उत्तराखंड की सियासत...
Government Jobs: उत्तराखंड में 101 युवाओं को नौकरी, CM धामी बोले- सिफारिश नहीं प्रतिभा से मिल रहा अवसर
देहरादून:- उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं...
पौड़ी में बैठक के दौरान मोबाइल पर ताश खेलते दिखे पर्यटन अधिकारी, उठे गंभीर सवाल
पौड़ी गढ़वाल:- जिला पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक में जहां जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की सड़क, पानी, स्वास्थ्य समेत कई गंभीर समस्याएं...

Average Rating