03 मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट
उत्तराखण्ड: चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के शुभ मुहूर्त निकाला है ।आपको बता दें कि विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पर्व 03 मई को खोल दिए जाएंगे।
गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव ने कहा कि गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में सुबह ठीक 11:15 मिनट पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले दिए जायेंगे।
जिसके बाद आगामी छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री धाम में ही मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। आज शनिवार को चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्री पांच मंदिर धर्मशाला बस स्टैंड उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने बैठक की।जिसमें तीर्थ पुरोहितों ने पंचांग देखकर गंगोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त निकाला।
गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि आगामी दो मई को मां गंगा अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से डोली में सवार होकर दोपहर 12ः15 पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी और मार्कंडेय मंदिर, देवी मंदिर होते हुए रात्रि विश्राम के लिए भैरव घाटी पहुंचेगी।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating