एसएसपी और जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
बीते दिन जिलाधिकारी सोनिका सिंह और एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने संयुक्त रूप से प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, पटेलनगर चौक और आईएसबीटी से कारगी चौक हरिद्वार बाईपास रोड, रिस्पना तक स्थलीय निरीक्षण किया और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी और जिलाधिकारी ने यातायात में बाधक बन रहे पोल, अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और सड़कों पर निर्माण सामग्री आदि को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए ताकि यातायात व्यवस्था सुगम रहे।
वहीं निरीक्षण के दौरान आईएसबीटी से कारगी चौक, हरिद्वार बाईपास रोड पर सड़क चौड़ीकरण कार्यों का जायजा लिया, एसएसपी और जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण सामग्री को सुव्यवस्थित करने के साथ ही निर्माण कार्य के बाद सड़क को जल्द पूर्व अवस्था में लाने के निर्देश दिए, इस दौरान डीएम सोनिका सिंह ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यों का भी निरीक्षण किया।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए मौजूद अधिकारियों को सभी तिराहों और चौराहों पर लेफ्ट टर्न फ्री रखने का आदेश दिया, लेफ्ट टर्न को बाधित करने और सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने यातायात पुलिस को सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, साथ ही निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे दुकान, रेड़ी, ठेली, फड़, वालों को भी अपने सामान को सुव्यवस्थित रखते हुए सड़क और फुटपाथ से हटाते हुए रखने के निर्देश दिए।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating