उत्तराखंड विधानसभा 2022 से पहले उत्तराखंडवासियों ने भू कानून की मांग को पुर जोरो शोरो तरीके से उठाई थी, वहीं इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि सरकार इस पर गंभीर है औऱ जल्द इस पर फैसला लिया जाएगा। रविवार को कुमाऊं दौरे के दौरान बागेश्वर में 21.98 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने बिलौना में रोडवेज डिपो में आयोजित कार्यक्रम में धामी ने भू कानून को लेकर बड़ा अपडेट दिया।भू कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “भू-कानून कमेटी की रिपोर्ट तैयार हो गई है। इस पर अंतिम निष्कर्ष निकाला जा रहा है, जल्द ही उत्तराखंड में भू-कानून लागू कर दिया जाएगा”। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। नागरिक संहिता लागू करने के लिए गठित कमेटी की ओर से बनाया गया ड्राफ्ट जल्द ही सरकार के सामने होगा। Post navigation मुख्यमंत्री धामी ने महान शिक्षाविद्, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित की भारी बारिश के चलते मसूरी धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र में सड़क पर बड़े बड़े पत्थर आने से मार्ग बंद