उत्तराखंड में बारिश लगातार जारी है, भारी बारिश के चलते मसूरी धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र में भूस्खलन के बाद सुआखोली थत्यूड़ मोटर मार्ग बंद हो गया है, सड़क पर बड़े बड़े पत्थर आ गए हैं, वहीं मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी है, आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है, सूचना पाकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।मार्ग खोलने के लिए जेसीबी को रवाना कर दिया गया है, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्ग को तत्काल ही खोलने की कार्रवाई की जा रही है, इस मार्ग से जौनपुर उत्तरकाशी के वाहनों का आवागमन होता है। Post navigation मुख्यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखंड में जल्द ही भू-कानून लागू किया जाएगा प्रदेश के 2 शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित