महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा चयनित एजेंसी को चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने हेतु स्पष्ट रूप से दिए निर्देश
वर्तमान में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड द्वारा संचालित विभिन्न केंद्र पोषित योजनाओं में आउटसोर्स के आधार पर विभिन्न पदों पर कार्मिकों की आपूर्ति के लिए ई निविदा के माध्यम से चयनित एजेंसी को उपरोक्त योजनाओं के लिए स्वीकृत पदों के सापेक्ष कार्मिकों की आपूर्ति के लिए मांग प्रेषित की गई है।
विभाग द्वारा चयनित एजेंसी को चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने हेतु स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए है। इसके क्रम में चयनित एजेंसी द्वारा एक अनुरोध पत्र विभाग को अपने स्तर से आवश्यक कदम उठाने हेतु दिया गया कि कुछ अवांछित तत्त्वों द्वारा सक्रिय होते हुए कतिपय माध्यमों से इस आशय की भ्रामक सूचना फैलाई जा रही है कि उपरोक्त पदों पर रखे जाने हेतु अभ्यर्थियों से 2 से 3 माह के वेतन की मांग की जा रही है, जिनका एजेंसी से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है एवम यह नितांत अनुचित और नियम विरुद्ध है।
विभाग, एजेंसी के अनुरोध को समझते हुए तथा इसको बहुत गंभीरता से लेते हुए सभी अभ्यर्थीयों को यह स्पष्ट करता है कि विभाग द्वारा कार्मिकों की आपूर्ति के सापेक्ष चयनित एजेंसी को सर्विस चार्ज का भुगतान होता है, अतः अन्य किसी भी प्रकार की धनराशि किसी अभ्यर्थी द्वारा किसी को ना दी जाये। उपरोक्त आउटसोर्स पदों पर चयन का एकमात्र आधार निर्धारित शैक्षिक योग्यता और अनुभव है। कोई भी अभ्यर्थी किसी के बहकावे में ना आये एवम इस प्रकार के दलालों से विशेष रूप से सावधान रहें।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating