भाजपा 17 जुलाई को वोटिंग का मॉकड्रिल करेगी
राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा 17 जुलाई को वोटिंग का मॉकड्रिल करेगी। मतदान के दौरान पार्टी एक भी वोट खराब नहीं करना चाहती। इसलिए अगले दो दिन तक विधायकों को वोटिंग के बारे में समझाया-सिखाया जाएगा।
प्रदेश सरकार के संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी विधायकों से राष्ट्रपति चुनाव के मतदान तक देहरादून में ही रहने का आग्रह किया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होना है। इससे पहले सभी विधायकों से आज मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में एक बैठक रखी गई है।
यह अहम बैठक आज शाम सात बजे होगी। इस बैठक में सभी विधायकों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के मुताबिक बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अग्रवाल ने बताया कि 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के तहत मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें सदस्य वोटिंग का अभ्यास करेंगे।
संसदीय कार्यमंत्री नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होकर लौटे हैं। इस बैठक में विधायक खजानदास और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार भी शामिल हुए थे। उस बैठक में मिले सुझावों व दिशा-निर्देशों की भी संसदीय कार्यमंत्री सभी विधायकों को जानकारी देंगे।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating