हरेला पर्व के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पहुंची डिजिटल आंगनबाड़ी केंद्र किया वृक्षारोपण
देहरादून: प्रदेशभर में आज उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने हरेला पर्व के अवसर पर देहरादून के झाझरा स्थित डिजिटल आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची, जहां उन्होंने आंगनबाड़ी महिलाओं के साथ वृक्षारोपण किया। हरेला पर्व के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि आज मनुष्य धीरे-धीरे प्रकृति से दूर होता जा रहा है। साथ ही वह पेडों को हरा-भरा करने के अपने कर्तव्यों को भूलता जा रहा है। मंत्री ने सभी से आग्रह किया कि हमारे आसपास जहां पर भी भूमि खाली मिले वहां पर पेड़ लगाए जाएं। उन्होंने साथ ही कहा कि हम सब हरेला को सिर्फ एक दिन के रूप में ना मनाते हुए बल्कि जब भी अवसर मिले पौधरोपण करें जिससे प्रकृति हरी-भरी रहे और पर्यावरण का संतुलन सदैव बना रहे।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पूरी सरकार आज दे रही है। साथ ही मंत्री ने सभी से आग्रह भी किया कि हम जिस भी पौधे को रोप रहे हैं उसका आगे नियमित रूप से देखभाल किया जाए जिससे हमारे पर्यावरण का संतुलन बना रहे और भावी पीढ़ी एक स्वस्थ वातावरण व स्वस्थ्य वायु ले सके। इस अवसर पर उपनिदेशक एस.के.सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयां उपस्थित रहीं।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating