मालदेवता में युवक गहरे पानी में डूबा
मालदेवता में दोस्तों के साथ घूमने आया एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह आठ बजे अभिषेक थापा ने फोन पर सूचना दी कि नदी में एक किशोर डूब गया है।
एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने गहरे पानी में जाकर सर्चिंग अभियान चलाया। मृतक की पहचान रोहित पुत्र रवि रावत 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून के रूप में हुई। बताया कि किशोर अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था और पानी में उतरने के दौरान उसे गहराई का अंदाजा नहीं लगा और डूबने लगा। साथियों ने बचाने की कोशिश की, एसडीआरएफ की टीम में रवि चौहान, योगेश रावत, प्रवीण चौहान, सुशील कुमार, मुकेश रावत, टीकू, चालक चन्दन सिंह आदि शामिल थे। उधर, सूचना पर परिजन भी पहुंच गए और उनका रो रोकर बुरा हाल है।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating