ऋषिकेश:- BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित बीकेटीसी ट्रांजिट कैंप कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। भगवान बदरीविशाल और भगवान केदारनाथ की स्तुति के साथ बैठक की औपचारिक शुरुआत हुई। बैठक में चारधाम यात्रा 2026 की व्यवस्थाओं और दूसरे चरण की यात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद पिछली बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालन रिपोर्ट की समीक्षा की गई। रिपोर्ट पर चर्चा के बाद बैठक के एजेंडे के विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श शुरू हुआ। दूसरे चरण की यात्रा तैयारियों पर विशेष जोर बोर्ड बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही यात्रा के दूसरे चरण को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के साथ ही मंदिरों के विकास और आगामी कार्ययोजनाओं से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। सीएम धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का जताया आभार BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने समिति की ओर से चारधाम यात्रा 2026 और बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में पहले चरण की यात्रा व्यवस्थाओं के लिए मिले मार्गदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि देश-विदेश से उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उन्हें सुगम दर्शन के साथ व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिले। श्रद्धालु-केंद्रित व्यवस्था बनाने पर जोर BKTC बोर्ड बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम समेत चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को और अधिक सुगम, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-केंद्रित बनाने पर जोर दिया गया। समिति ने मंदिरों के विकास, आगामी योजनाओं और यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं को मजबूत करने को लेकर आवश्यक निर्णय लिए। समिति का लक्ष्य है कि देश और विदेश से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं, सुगम दर्शन और उत्कृष्ट यात्रा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। ये पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद बैठक में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, सदस्य नीलम पुरी, राजपाल सिंह जड़धारी, महेंद्र शर्मा, दिनेश डोभाल, डॉ. विनीत पोस्ती, प्रहलाद पुष्पवान, देवी प्रसाद दैवली, राजेंद्र डिमरी, धीरज पंचभैया मोनू, राकेश भंडारी, कमला बगवाड़ी, जगदंबा प्रसाद सेमवाल, राजकुमार तिवारी और रजनीश भट्ट सहित अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ और वित्त नियंत्रक हेम कांडपाल समेत अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation देहरादून पुलिस पर गंभीर आरोप, महिला की ब्लीडिंग से लेकर 20 लाख के समझौते तक का दावा पटेल नगर में महिला की शिकायत पर कार्रवाई, पति के खिलाफ BNS समेत मुस्लिम विवाह प्रतिषेध अधिनियम में केस