भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्त की शोक संवेदना
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन को बेहद दुखद बताया।
सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रवक्ता एवं पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। सीएम धामी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन से भाजपा संगठन में शोक का माहौल है। पार्टी से जुड़े लोगों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
फर्जी आर्मी ID और वर्दी वाली फोटो के साथ पकड़ा गया युवक, युवतियों को करता था प्रभावित
हल्द्वानी:- सोशल मीडिया पर लाइक्स, कमेंट्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए फर्जी पहचान बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। हल्द्वानी...
हर्रावाला आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा, प्रबंधन का 10 दिन का आश्वासन बेअसर
देहरादून:- हर्रावाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन शुरू कर दिया...
1364 वर्ग किमी में फैली दारमा घाटी कितनी सुरक्षित? स्टडी में सामने आया खतरा
देहरादून:- नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बाद हिमालयी राज्यों में भूस्खलन और अन्य भू-वैज्ञानिक खतरों को लेकर वैज्ञानिकों की...
Uttarakhand Congress: राहुल गांधी पर दर्ज FIR रद्द करने समेत कांग्रेस की 3 बड़ी मांगें
देहरादून:- हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित 'शुद्धिकरण' को...
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, 152 सड़कें बंद; देहरादून-टिहरी में भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। राज्य में लगातार दूसरे दिन 150 से ज्यादा सड़कें बंद...
Rishikesh News Today: नाबालिग से अपराध के मामले में तीन युवक गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी
ऋषिकेश:- आईडीपीएल क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में ऋषिकेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

Average Rating