उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। देहरादून से केदारनाथ यात्रा के लिए जा रहे एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। शनिवार सुबह हुई इस घटना के दौरान हेलीकॉप्टर को नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में उतारा गया। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे और सभी के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। बौराड़ी स्टेडियम में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्रधारा हेलीड्रोम से यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी की सूचना मिली, जिसके बाद पायलट ने एहतियाती कदम उठाते हुए उसे टिहरी जिले के बौराड़ी स्टेडियम में उतारने का निर्णय लिया। पायलट के अनुसार, संभावित जोखिम से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। मुंबई से आए छह यात्री थे सवार बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में मुंबई से आए छह यात्री सवार थे, जो केदारनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे। हेलीकॉप्टर को गुप्तकाशी पहुंचना था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते यात्रा बीच में रोकनी पड़ी। घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता रही। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की वास्तविक वजह और आगे की उड़ान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। पहाड़ी क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवाएं चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के आवागमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में तकनीकी समस्या सामने आने पर एहतियातन लैंडिंग करना यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से अहम कदम माना जाता है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में रोजगार दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश उत्तराखंड के वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. गिरिधर पंडित का निधन, 82 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; शिक्षा और वामपंथी आंदोलन में रहा अहम योगदान