काशीपुर में दर्दनाक हादसा, टैंकर की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत; चालक पुलिस हिरासत में

Read Time:4 Minute, 2 Second

रुद्रपुर/काशीपुर: काशीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आईटीआई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने तीन स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय छात्र शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पुलिस ने टैंकर और उसके चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतक शिवम कुमार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ी में कक्षा 10 में पढ़ता था। वह पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। शिवम के पिता मनोज सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातम पसरा हुआ है।

हादसे में घायल हुए वासु और अक्षय आपस में चचेरे-तहेरे भाई बताए जा रहे हैं। वासु काशीपुर के उदय राजेंद्र इंटर कॉलेज का छात्र है। बताया गया कि हादसे वाले दिन उसने स्कूल से छुट्टी ली थी और वह अपने दोनों साथियों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे टैंकर ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि वासु और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शिवम के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना में शामिल टैंकर और उसके चालक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

काशीपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रशांत कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। वाहन और चालक को कब्जे में लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक और आक्रोश है। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और लापरवाही बरतने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *