उत्तरायणी कौथीग में दिखेगा लोक कला और आधुनिकता का संगम।
देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य शोभायात्रा के साथ उत्तरायणी कौथीग महोत्सव 2026 का शुभारंभ हो गया है। पारंपरिक ढोल–नगाड़ों की गूंज और लोक संस्कृति से सजी इस शोभायात्रा में मां नंदा देवी, गोलज्यू महाराज सहित अन्य देवी–देवताओं की डोलियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु और कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में उत्साह के साथ शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बन गया।
यह महोत्सव सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जो 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक चलेगा। महोत्सव की शुरुआत पर फाउंडेशन की संस्थापक गीता धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए विशेष रूप से प्रदेश की मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया, जिनकी सक्रिय सहभागिता से आयोजन को भव्य स्वरूप मिल सका।
गीता धामी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन उत्तराखंड की पारंपरिक रीति–रिवाजों, लोक संस्कृति और विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही ये मंच स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और कारीगरों को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी बनते हैं।
उत्तरायणी कौथीग महोत्सव न केवल उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि राज्य की सकारात्मक छवि को देश–विदेश तक पहुँचाने का कार्य भी करेगा। महोत्सव की औपचारिक शुरुआत शाम 5 बजे राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा की जाएगी, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating