षड्यंत्र का पर्दाफाश: विधायक तिलकराज बेहड़ ने बेटे को किया बेदखल, पुलिस और जनता से मांगी माफी।
उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आज एक ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। जिस हमले को लेकर पुलिस नकाबपोश बदमाशों की तलाश में खाक छान रही थी, वह हमला किसी और ने नहीं बल्कि खुद विधायक के बेटे सौरभ राज बेहड़ ने एक सोची-समझी साजिश के तहत अपने दोस्तों के साथ मिलकर कराया था।
खुद विधायक ने प्रेस वार्ता कर खोली पोल भावुक और आहत नजर आ रहे विधायक तिलकराज बेहड़ ने आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर इस पूरे ‘षड्यंत्र’ का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि उनके बेटे सौरभ राज बेहड़ ने अपने दोस्त इंद्र के साथ मिलकर खुद पर हमले का यह नाटक रचा था। विधायक ने भारी मन से कहा, “मुझे नहीं पता था कि मेरा अपना ही सिक्का खोटा निकलेगा। जिस बेटे के लिए मैं दिन-रात चिंतित था, उसी ने अपनी सहानुभूति बटोरने या किसी अन्य स्वार्थ के लिए यह घिनौना खेल खेला।”
बेटे से तोड़े तमाम रिश्ते, जनता से मांगी माफी राजनीति में अपनी साख के लिए जाने जाने वाले तिलकराज बेहड़ ने इस धोखे के बाद कड़ा फैसला लेते हुए सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि वह अब सौरभ को अपना बेटा नहीं मानते और उससे अपने तमाम रिश्ते खत्म करते हैं। उन्होंने केवल जनता से ही नहीं, बल्कि उस पुलिस महकमे से भी माफी मांगी जिसने इस फर्जी हमले की जांच में अपने दिन-रात एक कर दिए थे।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating