दिल्ली से लौटते ही एक्शन में सीएम धामी, उत्तराखंड में जल्द जारी होगी दायित्वधारियों की नई सूची।
उत्तराखंड की राजनीति में ‘मिशन 2027’ की सुगबुगाहट तेज हो गई है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में अब करीब एक साल का वक्त शेष है, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार संगठन और सत्ता के बीच तालमेल बिठाने की अंतिम कवायद में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में जल्द ही दायित्वधारियों की पांचवीं सूची जारी हो सकती है, जिसके लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गोपन विभाग ने तेज की कसरत खबर की पुष्टि इस बात से होती है कि शासन के गोपन विभाग ने राज्य के सभी सरकारी विभागों को एक औपचारिक पत्र जारी किया है। इस पत्र के माध्यम से विभागों में खाली पड़े अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य और अन्य नामित पदों की वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी गई है। रिक्त पदों का डेटा मिलते ही मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) नामों पर अंतिम मुहर लगाएगा।
दिल्ली दौरे से जुड़ी हैं कड़ियां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हालिया दिल्ली दौरे और वहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय नेतृत्व के साथ हुई बैठकों को इस सूची से जोड़कर देखा जा रहा है। सीएम धामी के साथ कई विधायकों का दिल्ली में होना और देहरादून लौटते ही शासन की सक्रियता साफ संकेत दे रही है कि आलाकमान से हरी झंडी मिल चुकी है।
अब तक का सफर: 59 नेताओं को मिल चुका है दायित्व साल 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद अब तक चार सूचियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नवाजा जा चुका है:
-
पहली सूची (27 सितंबर 2023): 10 नेताओं को जिम्मेदारी मिली।
-
दूसरी सूची (14 दिसंबर 2023): 11 नेताओं को दायित्व सौंपे गए।
-
तीसरी सूची (1 अप्रैल 2025): 20 नेताओं को अहम पद दिए गए।
-
चौथी सूची (4 अप्रैल 2025): 18 नेताओं को सरकार में शामिल किया गया।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating