रावण का कद बड़ा, मगर अहंकार गायब; दर्शकों को अखर रहा अंदाज
दशहरा पर आज परेड ग्राउंड में रावण दहन का मुख्य आयोजन होगा। यहां 121 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। इस बार रावण की लंबाई तो बढ़ गई लेकिन मोटाई कम हो गई। रावण का पुतला बड़ा जरूर है पर काफी पतला है। लोगों का कहना है कि पुतले में रावण का वो अंदाज नजर नहीं आ रहा है। जबकि कुंभकर्ण का पुतला रावण पर भारी नजर आ रहा है। परेड ग्राउंड में हर साल सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाता है। यहां इस बार रावण के पुतले का अंदाज लोगों को अखर रहा है। रावण की तरह उसके पुतले में अंहकार भी नजर नहीं आ रहा है। बराबर में ही मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला खड़ा किया है लेकिन रावण से ज्यादा मेघनाद-कुंभकर्ण के पुतले में उनका अंदाज दिख रहा है। रावण के पुतले का कद भले बढ़ा लेकिन उसकी अकड़ और अहंकार पुतले से गायब है। मूछों पर तांव जरूर है लेकिन चेहरे पर न वो रौनक है न अकड़। रावण के बराबर में ही कुंभकर्ण का अंदाज लोगों को लुभा रहा है। परेड ग्राउंड में लोग पुतले देखने पहुंच रहे तो इसी बात की चर्चाएं है। हालांकि पुतला बनाने वाले कहते है कि लंबे पुतले को ज्यादा भारी बनाने पर उसके गिरने का खतरा रहता है। तलवार चलाएगा रावण, आंखें भी टिमटिमाएगी लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी की ओर से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में दशहरा मेले का भव्य आयोजन होगा। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि इस बार 60 फीट ऊंचे रावण का पुतला बनाया गया है। यहां रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण और लंका दहन किया जाएगा। वहीं, रावण के पुतले को एलईडी लाइट से सजाया गया है। यहां दहन से पहले रावण तलवार चलाएगा और उसकी आंखें भी टिमटिमाएगी। इसके साथ ही आतिशबाजी का भी भव्य नजारा देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी शामिल होंगे। यहां रावण के पुतले को जोधपुरी अचकन, सिल्क की धोती पहनाई गई। इसके अलावा कार्यक्रम में कलाकार रंगारंग प्रस्तुति देंगे।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating