राज्यपाल गुरमीत सिंह और मंत्री सुबोध उनियाल ने भी किया योग, साझा की प्रेरणा
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून की पुलिस लाइन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग किया। कार्यक्रम में शामिल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मंत्री सुबोध उनियाल ने भी योग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘योग भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली परपंरा का अमूल्य उपहार है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है बल्कि सकारात्मक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है।’
सीएम धामी ने आगे कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड से निकला योग आज संपूर्ण विश्व में अपनाया जा रहा है। आइए, हम सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ व संतुलित समाज के निर्माण में सहभागी बनें।’
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर लोगों में भारी उत्साह
जौलीग्रांट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह योग शिविर में भारी संख्या में लोग योग करने के लिए पहुंच रहे हैं। जौलीग्रांट, भानियावाला, रानीपोखरी, डोईवाला समिति पूरे क्षेत्र में योग दिवस पर लोग तड़के ही योग शिविरों में पहुंचे। जहां लोगों ने योग किया।
विदेशी भी सीख रहे अंजलि से योग के गुर
कर्णप्रयाग के विकासखंड के खगेली गांव की अंजलि कुंवर (28) योग को देश के साथ विदेशों में भी पहचान दिला रही हैं। अंजलि हर दिन ऑनलाइन 30 से अधिक विदेशी लोगों को योगाभ्यास कराती हैं। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक लोग प्रतिदिन ऑनलाइन अलग-अलग बैच में योग प्रशिक्षण लेते हैं।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating