अहमदाबाद में एयर इंडिया बोइंग 737 का बड़ा विमान हादसा
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार, 12 जून को दोपहर के समय एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का एक पैसेंजर विमान बोइंग 737, जो लंदन के लिए रवाना हो रहा था, टेकऑफ के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 232 यात्री और 10 क्रू मेंबर शामिल थे।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, टेकऑफ के दौरान विमान पास की एक इमारत या दीवार से टकरा गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आग की ऊँची लपटें और काले धुएं का गुबार देखा गया है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे में सभी यात्रियों की मृत्यु हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान का एक पंख टूटकर अलग गिर गया है और विमान का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो चुका है। आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। एयरपोर्ट के पास स्थित सिविल अस्पताल में आपातकालीन व्यवस्था लागू कर दी गई है और डॉक्टरों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस भीषण हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा:
“गुजरात के अहमदाबाद में यात्रियों को लेकर जा रहे एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।”
फिलहाल राहत कार्य तेजी से जारी है और प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating