उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि उत्तराखंड के अस्पतालों में 29 नए विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इन डॉक्टरों को जिला और उप जिला अस्पतालों में तैनात कर दिया गया है। इन डॉक्टरों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, आम जनता को समय पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और उपचार प्राप्त होगा। इससे लोगों को बड़े शहरों में इलाज के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पौड़ी जिले में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनाती पीएमएचएस संवर्ग के अंतर्गत डॉक्टरों में फिजिशियन, गायनी, फैमिली मेडिसिन, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, निश्चेतक, पैथोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। इन सभी चिकित्सकों को उनकी विशेषता के अनुसार दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के अस्पतालों में तैनात किया गया है। इनमें से पौड़ी जिले में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात किया गया है। इसी प्रकार उत्तरकाशी, हरिद्वार और चंपावत जिलों में चार-चार डॉक्टर, टिहरी और उधम सिंह नगर जिलों के अस्पतालों के लिए तीन-तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति मिली है। और रुद्रप्रयाग, चमोली तथा पिथौरागढ़ जिलों के लिए एक-एक विशेषज्ञ डॉक्टर को तैनात किया गया है। इन अस्पतालों में हुई नियुक्ति डॉ.मधुमिता बिष्ट और डॉ.प्रखर शर्मा :- जिला अस्पताल उत्तरकाशी, डॉक्टर जूही शर्मा :- उप जिला हॉस्पिटल रामनगर, डॉ.कविता भंडारी :- जिला अस्पताल बौराड़ी टिहरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नविता तिवारी :- सीएमओ नैनीताल, डॉ.राकेश जोशी :- उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट, डॉ.ज्ञानेश्वर यादव :- उप जिला अस्पताल श्रीनगर, फिजिशियन डॉक्टर कीर्ति मेहता :- उप जिला अस्पताल काशीपुर, डॉक्टर तनुज सिंह तोमर :- उप जिला अस्पताल काशीपुर, निश्चेतक डॉक्टर निकिता रमोला :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला, डॉक्टर ऋषि रंजन कुकरेती :- उप जिला चिकित्सालय रुड़की, डॉक्टर रजत डोभाल :- जिला अस्पताल बौराडी, डॉक्टर अभिषेक :- जिला अस्पताल हरिद्वार, पीडियाट्रिशियन डॉ. रुचिका भट्ट :- जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग, जितेंद्र जोशी :- जिला अस्पताल चंपावत, सर्जन डॉक्टर मयंक नौटियाल :- उप जिला अस्पताल कोटद्वार, डॉ. मयंक चौहान :- जिला अस्पताल पौड़ी गढ़वाल, डॉ. शादा अली :- जिला अस्पताल नैनीताल, डॉ. वमिक रहमान :- जिला अस्पताल हरिद्वार, डॉ.निशांत पांडे :- उप जिला अस्पताल रुद्रपुर, डॉ. ऋत्विक रजत :- कोटद्वार, डॉ. नेहा चौहान :- थैलीसैंण, डॉक्टर अनुभव अग्रवाल :- रुड़की, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार को टिहरी बौराडी, ईएनटी डॉक्टर शशांक अधिकारी :- चंपावत, पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर सिद्धार्थ त्यागी :- चंपावत, रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर अंकुर रावत :- कर्णप्रयाग, आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर योगिता :- उत्तरकाशी, डॉ.शिखा टोलिया :- पिथौरागढ़, Please follow and like us: Share Post Share Post navigation अहमदाबाद में एयर इंडिया बोइंग 737 का बड़ा विमान हादसा चिपको आंदोलन से प्रेरित विजय जड़धारी आज भी पर्यावरण संरक्षण में जुटे