जमात-ए-इस्लामी नेता की मौत की सजा रद्द: बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट का चौंकाने वाला आदेश
बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी के वरिष्ठ नेता अजहरुल इस्लाम को 1971 के मुक्ति संग्राम से जुड़े युद्ध अपराध मामले में मंगलवार को बरी कर दिया।
किस मामले में सुनाई गई थी सजा?
इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने अजहरुल इस्लाम को नरसंहार, हत्या और दुष्कर्म जैसे मानवता के खिलाफ अपराधों में दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस सजा को रद्द कर दिया है।
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विधि सलाहकार प्रोफेसर आसिफ नजरूल ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है।
सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने सुनाया फैसला
सरकारी वकील के अनुसार, यह फैसला प्रधान न्यायाधीश सैयद रिफात अहमद की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय पूर्ण पीठ ने सुनाया। कोर्ट ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि यदि अजहरुल इस्लाम किसी अन्य मामले में हिरासत में नहीं हैं, तो उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।
युद्ध अपराधों के आरोप और पृष्ठभूमि
73 वर्षीय अजहरुल इस्लाम पर 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तानी सेना का सहयोग करने और युद्ध अपराधों में शामिल होने के गंभीर आरोप थे।
बांग्लादेश ने 2009 में युद्ध अपराधों की जांच और अभियोजन की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत कई वरिष्ठ जमात-ए-इस्लामी नेताओं और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कुछ वरिष्ठ नेताओं को सजा दी गई थी, जिनमें से कुछ को फांसी भी दी जा चुकी है।
More Stories
गैस कटर और भारी मशीनों से काटकर निकाले जा रहे यात्री; स्पेन रेल हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका।
यूरोपीय देश स्पेन से रविवार को एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। कोर्डोबा प्रांत...
ईरान में जल रहा है विद्रोह का लावा, सुरक्षाबलों के जनाजे के बीच अमेरिका को दी गई खौफनाक धमकी।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जुबानी जंग अब जानलेवा धमकी तक पहुँच गई है। ईरान में जारी हिंसक...
क्या ईरान पर हमला करेगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप के कड़े तेवर और बढ़ते तनाव से दुनिया में हलचल।
तेहरान/नई दिल्ली, 15 जनवरी 2026: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने अब हिंसक रूप ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों...
WWE के विंस मैकमोहन पर लगे गंभीर आरोप, विवादों के बीच कंपनी के शेयर बेचने लगे
WWE के पूर्व चेयरमैन विंस मैकमोहन ने बेचे 250 मिलियन डॉलर के टीकेओ स्टॉक्स, नए एंटरटेनमेंट बिज़नेस की तैयारी WWE...
ग्रीस और तुर्किये में भूकंप से हाहाकार, 6.2 तीव्रता के झटके; तुर्की में तबाही की चेतावनी
एथेंस/अंकारा: ग्रीस के डोडेकेनीज द्वीप समूह में मंगलवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल...
आग का कहर जारी: कनाडा में हजारों लोगों को निकाला गया, हवा हुई जहरीली
कनाडा के तीन प्रांतों में जंगल की आग ने गंभीर रूप ले लिया है। आग की भयावहता को देखते हुए...

Average Rating