कानपुर में PM मोदी के दौरे पर खास फोकस: CM योगी ने दिए स्वच्छता और सुरक्षा के निर्देश
कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सीएम योगी ने दिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से ट्रैफिक और सफाई व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और लोगों के लिए जनसभा स्थल के निकट पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
गर्मी को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने हर ब्लॉक में ठंडे पानी और कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
विकास परियोजनाओं की प्रगति से संतुष्ट दिखे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने शहर में चल रही विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से जुड़ी तैयारियों की जानकारी भी अधिकारियों से ली और उनकी प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री का जो भी कार्यक्रम तय है, वह समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होना चाहिए।
बैठक में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में सांसद देवेंद्र सिंह भोले, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, महापौर प्रमिला पांडे, विधायक नीलिमा कटिहार, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, और वीपीएन पासवान मौजूद रहे।
हेलीपैड को लेकर हुई चूक, मचा हड़कंप
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान एक बड़ी चूक भी सामने आई। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर उस हेलीपैड पर उतर गया जो प्रधानमंत्री के लिए तैयार किया गया था, जबकि उनके लिए अलग हेलीपैड निर्धारित था।
इस दौरान एयरफोर्स हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग भी चल रही थी। सभी अधिकारी मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उनके निर्धारित हेलीपैड पर मौजूद थे। गलत हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर के उतरने से अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।
More Stories
CM योगी आदित्यनाथ ने नेताजी की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प, युवाओं को दी उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा।
लखनऊ: आज पूरा देश आज़ादी की लड़ाई के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप...
मेरठ से तैयार होंगे ग्लोबल एथलीट: मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तर प्रदेश के खेल इतिहास में बुधवार का दिन एक नई पहचान लेकर आया। मेरठ स्थित निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद राज्य...
विकास कार्यों की सौगात: रायबरेली में राहुल ने 31 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, प्रीमियर लीग का आगाज।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दौरान...
ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी हब बनने की ओर भारत के कदम; तेल अवीव में टेक्नोलॉजी साझेदारी और बिजनेस पर होगी बड़ी डील।
19 जनवरी। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साइबर सुरक्षा मंचों में शुमार 'साइबरटेक ग्लोबल तेल अवीव-2026' में इस बार भारत और...
इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार; मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा- “अस्पताल से एस्टिमेट मंगाएं, धन की कमी से नहीं रुकेगा उपचार”।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह अपने आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' के माध्यम से प्रदेश की...
मणिकर्णिका घाट विवाद: भारी सुरक्षा और तैयारियों के बीच क्यों नहीं गए CM योगी? जानिए दौरे की बड़ी बातें।
धर्मनगरी काशी में मणिकर्णिका घाट के सौंदर्यीकरण और अहिल्याबाई की प्रतिमा से जुड़े विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार...

Average Rating