कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर उत्तराखंड सरकार की सख्ती, एहतियाती कदम उठाए
उत्तराखंड:- देश के कुछ राज्यों में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रदेश सरकार भी सतर्क हो गई हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) व एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की ओर से कोविड रोकथाम के लिए राज्य को निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए गए। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा है।
बीते एक सप्ताह से महराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस समय प्रदेश में चारधाम यात्रा संचालित होने के साथ पर्यटन सीजन भी है। यात्रा में सबसे अधिक तीर्थयात्री इन्हीं राज्यों से आ रहे हैं। इसके अलावा दुनिया के हर कोने से लोग यात्रा में पहुंच रहे हैं।
सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि कोविड प्रबंधन और रोकथाम के लिए सभी जिलों के सीएमओ को निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए गए। प्रदेश में अभी तक सामान्य स्थिति है, लेकिन कोविड संक्रमण रोकने के लिए सतर्कता जरूरी है।
यदि किसी मरीज की जांच में कोविड संक्रमण की पुष्टि होती है तो संक्रमित सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। कोविड जांच, संक्रमित मरीजों की संख्या, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या की जानकारी अनिवार्य रूप से आईडीएसपी पोर्टल पर देनी होगी।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating