प्रतापगढ़ में गहरा सदमा, तीन सगी बहनों समेत 4 बच्चियों की नदी में डूबने से मौत
उत्तर प्रदेश:- महेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर की रहने वाली तीन सगी बहनों समेत पड़ोस की बालिका की बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे बकुलाही नदी में डूबने से मौत हो गई। यह बच्चियां चूल्हा व घर में लेप लगाने के लिए मिट्टी निकालते के लिए गई थीं। मिट्टी लेते समय गहरे पानी में डूबने से इनकी मौत हो गई। घटनास्थल कुंडा कोतवाली के चेती सिंह का पुरवा है। साथ गई बालिका के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और नदी में डूबी स्वाति (13), संध्या (11) और चांदनी (6) पुत्री जीतलाल और प्रियांशी (7) पुत्री पृथ्वीपाल को बाहर निकाला। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना मिलने पर महेशगंज व कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार अजय सिंह भी राजस्व विभाग की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। तीन बहनों समेत चार की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कुछ लोगों ने मिट्टी बेचने के लिए जेसीबी से नदी की खुदाई करवाई थी। जिसके कारण कई जगह गड्ढे हो गए हैं। यही गड्ढे बच्चियों के लिए काल साबित हुए। इसको लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है।
More Stories
अतीक अहमद परिवार पर फिर दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में बेटे आबान का निधन
प्रयागराज से झांसी जा रहे लोगों की कार गुरुवार को झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे...
योगी सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 47 हजार करोड़ से ज्यादा उद्योग-ग्राम विकास-ऊर्जा पर
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया।...
UP Rain News: लखनऊ में भारी बारिश से जलभराव, आशियाना-गोमतीनगर समेत कई इलाके प्रभावित
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के बाद कई जिलों में बारिश का दौर तेज हो...
CM Yogi vs Opposition: राम मंदिर मुद्दे पर विधानसभा में बढ़ा सियासी विवाद, योगी ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम...
UP News: प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मंजूरी, लखनऊ-नोएडा में बनेंगे यू-हब
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण...
योगी सरकार का पहला Supplementary Budget आज, किसानों और कर्मचारियों के लिए बढ़ सकती है राशि
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला...

Average Rating