योगी सरकार का पहला Supplementary Budget आज, किसानों और कर्मचारियों के लिए बढ़ सकती है राशि

Read Time:4 Minute, 48 Second

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश करने जा रही है। प्रस्तावित बजट का आकार 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। सरकार इस अतिरिक्त बजट के जरिए कई लंबित और नई योजनाओं को आर्थिक रफ्तार देने की तैयारी में है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार के इस अनुपूरक बजट में समाज के अलग-अलग वर्गों को साधने वाली योजनाओं पर विशेष जोर रहने की संभावना है। बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ कर्मचारियों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और अन्य वर्गों से जुड़ी योजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जा सकती है।

मानदेय बढ़ाने की तैयारी

अनुपूरक बजट में आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, रसोइयों और ग्राम चौकीदारों के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए प्रावधान किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा बड़ी संख्या में कर्मियों को राहत देने के लिए भी अतिरिक्त बजट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

छात्राओं और युवाओं के लिए भी प्रावधान

सरकार मेधावी छात्राओं के लिए प्रस्तावित स्कूटी योजना को आगे बढ़ाने के लिए बजट में धनराशि रख सकती है। वहीं युवाओं को ध्यान में रखते हुए युवा समग्र विकास योजना के लिए भी वित्तीय प्रावधान किए जाने की संभावना है। वकीलों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए भी अतिरिक्त राशि आवंटित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में राहत मिल सकती है।

किसानों और सड़क परियोजनाओं पर जोर

सरकार अनुपूरक बजट में किसानों से जुड़ी योजनाओं के लिए भी बड़ा वित्तीय प्रावधान कर सकती है। मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में राशि बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बजट दिए जाने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में चल रही सड़क और अन्य अवस्थापना परियोजनाओं को गति देने के लिए भी धन आवंटित किया जा सकता है।

मथुरा के धार्मिक पर्यटन को मिल सकता है बढ़ावा

धार्मिक पर्यटन सरकार के एजेंडे में अहम स्थान पर रहने की संभावना है। खासतौर पर मथुरा के धार्मिक एवं पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जा सकती है। सरकार का जोर धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर रह सकता है।

कैबिनेट से मंजूरी के बाद सदन में रखा जाएगा बजट

मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अनुपूरक बजट के प्रस्ताव पर मुहर लगने की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसके बाद इसे विधानमंडल में पेश किया जाएगा। अनुपूरक बजट को दोपहर 12:20 बजे सदन में पेश किए जाने का कार्यक्रम है। विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बजट प्रस्तुत करेंगे, जबकि विधान परिषद में नेता सदन और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इसे पेश करेंगे। सरकार के इस पहले अनुपूरक बजट में विकास परियोजनाओं के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विभागों की जरूरतों के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने की तैयारी है। ऐसे में बजट के जरिए कई वर्गों को सीधे राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *