सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ देहरादून में, महानिदेशक सूचना ने मुलाकात कर दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड सरकार की नई फिल्म नीति का असर साफ दिखाई दे रहा है। इस नीति से आकर्षित होकर देश-विदेश के नामी-गिरामी फिल्म निर्माता, निर्देशक और कलाकार बड़ी संख्या में उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में देशभक्ति पर आधारित बहुचर्चित फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग इन दिनों देहरादून में जोरों पर है। फिल्म की शूटिंग संताल देवी मंदिर के निकट चल रही है, जहां सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी और फिल्म बोर्ड के प्रभारी नितिन उपाध्याय ने फिल्म यूनिट और मुख्य अभिनेता सन्नी देओल से मुलाकात की। सन्नी देओल समेत फिल्म के निदेशक ने राज्य सरकार की नई फिल्म नीति की प्रशंसा करते हुए इसे फिल्म उद्योग के लिए लाभकारी बताया।
सन्नी देओल ने उत्तराखंड की खूबसूरती के साथ-साथ यहाँ की कानून व्यवस्था की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग बड़ी संख्या में देश की सेनाओं में सेवा दे रहे हैं, जो कि गर्व की बात है। वहीं, महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि फिल्म नीति के तहत राज्य में शूटिंग के लिए मिलने वाली सुविधाएं और अनुकूल वातावरण से फिल्म निर्माता बेहद प्रभावित हैं।
उत्तराखंड सरकार की पहल से अब यह राज्य बॉलीवुड के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए भी एक पसंदीदा डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग से यह स्पष्ट है कि आने वाले समय में उत्तराखंड देश का नया फिल्म हब बन सकता है। इस दौरान फिल्म विकास परिषद की ओर से सन्नी देओल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating