बलूचिस्तान में फिर खूनखराबा, बम धमाके में 4 लोगों की जान गई, 20 घायल

Read Time:2 Minute, 24 Second

कराची। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हो गया है। इस बीच पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत से बम धमाके की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है बम धमाके में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला जिले में जब्बार मार्केट के पास रविवार को विस्फोट हुआ, जिससे इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और दहशत फैल गई।

विस्फोट के बाद कई दुकानें ढह गईं और कई प्रतिष्ठानों में आग लग गई। इस सिलसिले में डिप्टी कमिश्नर रियाज खान का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा-विस्फोट में चार लोग मारे गए हैं और 20 अन्य घायल हुए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने आगे कहा, यह मार्केट फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) किले की पिछली दीवार के पास स्थित है।

कब हुआ धमाका?

विस्फोट के बाद, अज्ञात हमलावरों और एफसी कर्मियों के बीच थोड़ी देर के लिए गोलीबारी हुई। यह विस्फोट खुजदार जिले के नाल इलाके में एक चेक पोस्ट पर अज्ञात हथियारबंद लोगों की तरफ से किए गए घातक बंदूक हमले में चार लेवी कर्मियों की जान जाने के कुछ दिनों बाद हुआ।

प्रवर्तन अधिकारियों ने इलाके को किया सील

स्थानीय जातीय बलूच समूहों और पार्टियों द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण बलूचिस्तान लगभग दो दशकों से अशांति का सामना कर रहा है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया और व्यापक तलाशी और निकासी अभियान शुरू किया। घायलों में आदिवासी बुजुर्ग हाजी फैजुल्लाह खान गबीजई का एक सुरक्षा गार्ड और कई राहगीर शामिल हैं।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *