मिशन ‘नशा मुक्त पंजाब’: AAP सरकार ने कसी कमर, 31 मई तक लक्ष्य हासिल करने का प्रयास

Read Time:3 Minute, 0 Second

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने का अभियान जारी। सरकार की कोशिश है कि 31 मई तक पंजाब को नशा मुक्त बनाया जाएगा। इस मुहीम के तहत पंजाब सरकार के मंत्री, विधायक, हलका इंचार्ज नशा मुक्ति यात्रा व कार्यक्रम करेंगे। नशा मुक्ति अभियान के तहत हर विधानसभा हलके के तीन ग्राम पंचायत/वार्ड में नशा मुक्ति यात्रा निकाली जाएगी। नशे के खात्मे को लेकर आप सरकार ने इसे ‘महा जनसंपर्क अभियान’ नाम दिया है।

मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला हलके में करेंगे नशा मुक्ति कार्यक्रम।
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जंडियाला में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान।
स्पीकर कुल्तार सिंह संधवा कोटकपूरा में निकालेंगे नशा मुक्ति यात्रा।
मंत्री मोहिंदर भगत जालंधर वेस्ट के अलग-अलग वार्डों में निकालेंगे नशा मुक्ति यात्रा।
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह गढ़शंकर में करेंगे नशा मुक्ति कार्यक्रम।
मंत्री रवजोत सिंह हलका शाम चौरासी में निकालेंगे नशा मुक्ति यात्रा।
मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद हलका खन्ना में अलग-अलग जगहों पर करेंगे नशा मुक्ति कार्यक्रम।
मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया साहनेवाल में निकालेंगे नशा मुक्ति यात्रा।
मंत्री लालचंद कटारूचक हलका भोआ में करेंगे नशा मुक्ति कार्यक्रम।
मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पटियाला रूरल में निकालेंगे नशा मुक्ति यात्रा।
मंत्री हरजोत बैंस आनंदपुर साहिब में निकलेंगे नशा मुक्ति यात्रा।
मंत्री हरपाल चीमा दिड़बा में अलग-अलग जगह पर करेंगे नशा मुक्ति कार्यक्रम।
मंत्री बरिंदर कुमार गोयल लहरा में निकालेंगे नशा मुक्ति यात्रा।
मंत्री अमन अरोड़ा सुनाम में निकालेंगे नशा मुक्ति यात्रा।
मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां हलका लंबी में अलग-अलग जगहों पर करेंगे नशा मुक्ति कार्यक्रम।
मंत्री बलजीत कौर मलोट में निकालेंगी नशा मुक्ति यात्रा।
मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर हलका पट्टी में अलग-अलग जगह पर करेंगे नशा मुक्ति कार्यक्रम।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *