खुशखबरी: हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का परिणाम, 79.08% विद्यार्थी पास - Uttarakhand Samachar

हिमाचल प्रदेश:- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 79.08 फीसदी रहा है। बीते वर्ष परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा था। न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना की साइना ठाकुर 99.43 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही हैं।  आर के सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल घंडालवीं बिलासुपर की  रिद्धिमा शर्मा ने 99.29 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वारघाट की मुदिता शर्मा व मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की परणिका शर्मा ने 99.14 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।  इस बार परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले आठ दिन देरी से आया है।

परीक्षा में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। टाॅप 10 सूची में 88 छात्राएं व 29 छात्र शामिल हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं मार्च में हुई थीं, जिसमें प्रदेश भर में करीब 95 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं लाहाैल-स्पीति और पांगी क्षेत्र को छोड़कर 4 मार्च से शुरू हुई थीं। इस दौरान शिक्षा बोर्ड ने 2300 के करीब परीक्षा केंद्रों का गठन किया था। पहली बार बोर्ड परीक्षा में ओएमआर सीट का इस्तेमाल किया गया था, जबकि स्टेपवाइज मार्किंग से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की व्यवस्था भी पहली बार बोर्ड प्रबंधन ने की थी।  विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र डिजीलाॅकर में मिलेंगे।

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2025 में दसवीं कक्षा के नियमित, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार व अनुपूरक परीक्षा के परीक्षार्थियों की परीक्षा संचालित की गई थी। परीक्षार्थी अपना रोल नंबर डालकर एचपीबीओएसई आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।  परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-242119 (शिमला, सिरमौर, लाहाैल-स्पीति, किन्नौर), 01892-242128 (कुल्लू, ऊना, सोलन), 01892-242148 (हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर), 01892-242149 (कांगड़ा) 01892-242151 (मंउी) पर सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *