विमल नेगी केस: सीबीआई की टीम सोमवार को मुख्यालय से ले सकती है अहम दस्तावेज

Read Time:3 Minute, 8 Second

चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई ने पावर कॉरपोरेशन के तीन कर्मचारी को सीबीआई कार्यालय बुलाकर जांच को आगे बढ़ाने के लिए तथ्य जुटाए। रविवार को सीबीआई की टीम दिन भर बेस कैंप में जांच रिकाॅर्ड की स्क्रूटनी करने में जुटी रही। सोमवार को सीबीआई की एक टीम पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय जाकर और रिकाॅर्ड कब्जे में ले सकती है। वहीं, बिलासपुर में दो दिन से डटी सीबीआई की टीम शनिवार शाम को शिमला लौटी है। यह टीम बिलासपुर में यह पता लगाने गई थी कि आखिर विमल नेगी शिमला से बिलासपुर जाते वक्त रास्ते में कहां-कहां रुके। बिलासपुर पहुंचने के बाद वह कहां-कहां गए और किससे मिले। सीबीआई की टीम ने उस स्थान का भी दौरा किया है, जहां से विमल नेगी का शव बरामद मिला था।

सीबीआई की टीम जगह-जगह का दौरा कर जांच को आगे बढ़ा रही है। परिजनों ने शिकायत के आधार पर विमल नेगी के मानसिक दबाव से जुड़े आरोपों की पड़ताल की जा रही है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) की प्रशासनिक जांच रिपोर्ट, पूर्व पुलिस महानिदेशक के शपथ पत्र और पुलिस एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट का भी अध्ययन हो रहा है। सीबीआई की ओर से कुछ रिकॉर्ड फोरेंसिक जांच के लिए जुन्गा भेजा गया है। विमल नेगी की ब्लैक डायरी व पेन ड्राइव से भी कुछ साक्ष्य सामने आ सकते हैं। उच्च न्यायालय ने विमल नेगी केस की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश पारित किए थे। न्यू शिमला थाना में दर्ज मामले को आधार बनाते हुए सीबीआई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की थी।

प्रशासनिक रिपोर्ट में कॉरपोरेशन के कई कर्मचारियों ने दी है जानकारी
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को प्रशासनिक जांच करने का जिम्मा सौंपा गया था। इस दौरान जिन-जिन कर्मचारियों और अधिकारियों से बातचीत हुई थी, अब उनसे भी सीबीआई पूछताछ करेगी। सीबीआई ने विमल नेगी की पत्नी और भाई से तथ्य जुटा लिए हैं। दो बार उन्हें भी सीबीआई कार्यालय बुलाया गया था। सीबीआई ने इनसे अलग-अलग पूछताछ की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *